दिल्ली में E20 मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल पार्टी कार्यालय पहुंच चुके हैं और कुछ ही देर में प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च करेंगे।
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को प्रस्तावित E20 विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंच गए हैं। यहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद वे कुछ ही देर में प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च के लिए रवाना होंगे।
पार्टी की ओर से दावा किया गया है कि प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। प्रधानमंत्री आवास और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है।
आम आदमी पार्टी का कहना है कि यह प्रदर्शन E20 से जुड़े मुद्दों और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में आयोजित किया जा रहा है। वहीं, पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने और निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है।
फिलहाल पार्टी कार्यालय में नेताओं का जुटान जारी है और अरविंद केजरीवाल के संबोधन के बाद विरोध मार्च शुरू होने की संभावना है। पूरे घटनाक्रम पर राजनीतिक दलों और आम लोगों की नजर बनी हुई है।