JPSC Protest: लिखित आश्वासन मिलने तक जारी रहेगा सत्याग्रह और भूख हड़ताल: देवेन्द्र नाथ महतो

रांची में JPSC-JSSC भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्र आंदोलन के सूत्रधार देवेन्द्र नाथ महतो के अनिश्चितकालीन अनशन के 8वें दिन सरकार द्वारा गठित हाई लेवल कमेटी के 4 मंत्रियों ने वीडियो कॉल से बातचीत की। मंत्रियों ने भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की, वहीं देवेन्द्र नाथ ने स्पष्ट किया कि जब तक लिखित रूप से मांगें पूरी नहीं होंगी, अनशन जारी रहेगा।
रांची: JPSC-JSSC में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ रांची में चल झारखंड के छात्र आंदोलन के सूत्रधार देवेन्द्र नाथ महतो के अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के 8 वें दिन तथा सत्याग्रह के 16 दिन सरकार द्वारा गठित हाई लेवल कमिटी के 4 मंत्री सुदीप कुमार सोनू, दीपिका सिंह पांडेय, चमरा लिंडा, संजय सिंह यादव सभी ने Video call के माध्यम से बात किए।
मांग पूरी कर भूख हड़ताल को तोड़ने का आग्रह किया मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने सभी मंत्रियों को धन्यवाद देते हुए कहा की लिखित रूप से माँग पूरी नहीं होती तब तक भूख हड़ताल जारी रखेंगे और आंदोलन जारी रहेगा।




