रिम्स के ब्लड बैंक में लगी आग

रांची: राज्य के सबसे बडे हाॅस्पिटल रिम्स के ब्लड बैंक में अचानक आग लग गई। आग सुबह साढे तीन बजे लगी थी। हालांकि इस आग में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ लेकिन ब्लड बैंक में आग लगने से रिम्स प्रबंधन में अफरा- तफरी मच गई। कर्मचारी राजीव रंजन ने बताया कि पंखा में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। राजीव ने बताया कि हाई वोल्टेज की वजह से वायर में आग लगी थी जिसके बाद शार्ट सर्किट हुआ और पंखे में आग लग गई। उस वक्त मनोज और दिपक ड्यूटी पर थें। हल्का दस्ताबेज के नुकसान होने की बात राजीव ने मीडिया को बताया।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More