रांची: जन सेवा कार्यक्रम के तहत शाखा अध्यक्ष किरण खेतान ने सेवा सदन पथ पर स्थित शीतल काम्प्लेक्स में डॉक्टर पोद्दारस के चैम्बर में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन करवाया।
जहाँ डॉक्टर वेदांत पोद्दार और मुदिता पोद्दार ने कई लोगों की निःशुल्क दाँतों की जाँच की। मौके पर मौजूद कार्यक्रम संयोजिका निर्मला बगाड़िया, सचिव मीना टाई वाला, सुमिता लाट, कोषाध्यक्ष सरिता, अन्नू पोद्दार, मनीषा पोद्दार ने कार्यक्रम में भरपूर सहयोग दिया। यह जानकारी राधा ड्रोलिया ने दिया।