चेतेश्वर पुजारा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
2-1024x614.jpeg)
समृद्ध झारखंड स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय टेस्ट टीम की ‘नई दीवार’ चेतेश्वर पुजारा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर अपने रिटायरमेंट की घोषणा की और टीम इंडिया को धन्यवाद दिया।
पुजारा ने भारत के लिए कुल 103 टेस्ट मैच खेले जिसमें 43.60 की औसत से 7195 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 19 शतक और 35 अर्धशतक निकले। भारत के लिए पांच उन्होंने पांच वनडे मैच खेले हैं जिनमें सिर्फ 51 रन बनाए हैं। भारत के लिए पुजारा ने अपना आखिरी टेस्ट मैच द ओवल में साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला था।
नई दीवार’ के नाम से मशहूर
राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय टेस्ट टीम में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने वाले पुजारा को अक्सर टीम इंडिया की नई दीवारकहा जाता था। उनकी धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी और पिच पर टिककर खेलने की कला ने कई बार भारत को मुश्किल परिस्थितियों से निकाला।
शब्दों में बयां करना मुश्किल
पुजारा ने सोशल मीडिया प्लेटफोर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि–“राजकोट से निकला एक छोटा लड़का भारतीय टीम का हिस्सा बना। टीम इंडिया की जर्सी पहनना, राष्ट्रीय गान गाना और मैदान पर देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि रही। लेकिन जैसा कहा जाता है, हर अच्छी चीज का अंत होता है। मैं कृतज्ञता के साथ भारतीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा करता हूँ।”
https://twitter.com/cheteshwar1/status/1959491168439538000?t=MKXqU6Fi7oXpfd_CkfwRvw&s=08




