सेल के CMD का अतिरिक्त प्रभार कृष्णा कुमार सिंह को सौंपा गया

बोकारो: भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय ने एक अहम प्रशासनिक आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, सेल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) पद का अतिरिक्त प्रभार कृष्णा कुमार सिंह को सौंपा गया है।
सिंह वर्तमान में सेल में निदेशक (कार्मिक) के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें यह अतिरिक्त जिम्मेदारी 2 अप्रैल 2026 से 1 जुलाई 2026 तक, यानी 3 महीने की अवधि के लिए दी गई है। हालांकि, यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी जब तक नियमित सीएमडी की नियुक्ति और कार्यभार ग्रहण नहीं हो जाता या फिर सरकार द्वारा कोई नया आदेश जारी नहीं किया जाता—जो भी पहले हो।
यह आदेश मिनिस्ट्री ऑफ स्टील के बोर्ड स्तरीय नियुक्ति प्रकोष्ठ द्वारा जारी किया गया है।सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह कदम कंपनी के संचालन में निरंतरता बनाए रखने और प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के उद्देश्य से उठाया गया है। नए सीएमडी के रूप में डायरेक्टर फाइनेंस अशोक पंडा का चयन हो चुका है।




