Chaibasa News : विशेष बच्चों ने दिखाया हुनर: एस्पायर मदर्स विंग्स के सांस्कृतिक कार्यक्रम में छाई प्रतिभाएं

पूर्वी सिंहभूम में एस्पायर मदर्स विंग्स द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विशेष बच्चों और युवाओं ने शानदार प्रस्तुति दी। अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा और संगठन की पहल की प्रशंसा की।

पूर्वी सिंहभूम : एस्पायर मदर्स विंग्स के तत्वावधान में बुधवार को गोलमुरी उत्कल समाज में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में विशेष बच्चों और युवाओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

अतिथियों ने विशेष प्रतिभाओं का बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सी.आर.सी रांची से अशोक प्रधान, सदर अस्पताल से डॉ. कमलेश कुमार और डॉ. राजीव लोचन, “सबल” संस्था से तेनिक जी, “नई दिशा” से संदीप, रोटरी क्लब की अध्यक्ष डॉ. रेनूका चौधरी, समाजसेवी पुरबी घोष, लायंस क्लब की अध्यक्ष अरति पांडे सहित लायंस परिवार व लायंस कालिमाटी टीम शामिल हुईं।

नृत्य, गीत, योग एवं फैशन शो ने दर्शकों का मन जीता

विशेष बच्चों ने डांस, सिंगिंग, योगा, फैशन शो, मिमिक्री और कविता पाठ के माध्यम से दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष बच्चों को मंच प्रदान करना और समाज में उनकी क्षमताओं को पहचान दिलाना था।

विशेष माताओं ने कार्यक्रम में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

अमृता कुलताज, डॉ. निबेदिता, पुष्पलता, अदिति यादव, सोनाली सरकार, प्रीति सिन्हा और ममता पाढ़ी सहित अन्य विशेष माताएँ कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

लेखक के बारे में

By Susmita Rani

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More