कोडरमा: जिले के मरकच्चो प्रखंड अंतर्गत पपलो पंचायत के विधनिया एवं खंडाराडीह एवं डोमचांच प्रखंड उपरबाद व पहाडपुर गांव में केंद्र व राज्य सरकार की विकासशील नीतियों, योजनाओं एवं कार्यक्रमों का वृहद प्रचार-प्रसार गीत नाट्य नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया गया।
इसके भारतीय लोक कल्याण संस्थान, कोडरमा के द्वारा गीत नाट्य नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना, बेटी बचाव बेटी बढ़ाओ के प्रति ग्रामीणों को जागरुक किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।