बिहार में एनडीए के तीनों प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, मौजूद रहे नीतीश व सुशील मोदी

पटना: बिहार में एनडीए के तीन प्रत्याशियों ने आज राज्यसभा चुनाव 2020 के लिए अपना पर्चा दाखिल कर दिया. जदयू से हरिवंश व रामनाथ ठाकुर ने जबकि भाजपा से सीपी ठाकुर के बेटे विवेक ठाकुर ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. इनके नामांकन के मौके पर मुख्यमंत्री व जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी मौजूद रहे.
राज्यसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों – श्री हरिवंश ना. सिंह, श्री रामनाथ ठाकुर एवं श्री विवेक ठाकुर – के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होते हुए मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar, उपमुख्यमंत्री श्री @SushilModi, श्री @BashisthaNarain, श्री @RCP_Singh, श्री बिजेन्द्र प्र. यादव व अन्य..! pic.twitter.com/jehnyoO54z
— Janata Dal (United) (@Jduonline) March 13, 2020
वशिष्ठ नारायण सिंह, मंगल पांडेय सहित दूसरे नेता भी मौजूद थे. बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए चुनाव हो रहा है, जिसमें तीन पर एनडीए और दो पर विपक्ष की जीत होगी. विपक्षी राजद ने भी दो उम्मीदवार दिए हैं.




