Bihar election 2025: गोलू अपहरण कांड फिर चर्चा में! पीएम मोदी ने बिहार की जनता को क्यों दिलाई याद?

मुजफ्फरपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुजफ्फरपुर रैली में आरजेडी शासनकाल के चर्चित ‘गोलू अपहरण और हत्या कांड’ का जिक्र करते हुए बिहार में ‘जंगलराज’ की याद दिलाई और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। इस घटना के बहाने पीएम मोदी ने आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन और उनके पिछली सरकारों की कार्यशैली को बिहार की जनता के लिए फिर से खतरा बताया.
बदले में बहुत सारे रुपये मांगे थे और जब रुपये नहीं दे पाए, तो RJD के इन चट्टे-बट्टों ने उस छोटे से बालक के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे.”- नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री
चुनावी सभा में क्या कहा पीएम मोदी ने?
मुजफ्फरपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, “जंगलराज के काल में बिहार में अपहरण सनक बन गया था। साल 2001 में बच्चे गोलू का स्कूल जाते वक्त अपहरण हुआ, फिरौती मांगने के बाद उसकी क्रूर हत्या हो गई। उसके बाद पूरे शहर में आक्रोश फैल गया, सड़कों पर प्रदर्शन हुए। आरजेडी शासन में करीब 35 से 40 हजार अपहरण की घटनाएं हुईं, तब सरकार संवेदनहीन बनी रही।”
पीएम मोदी ने जोर देते हुए कहा कि, “हमने बिहार को क्राइम और करप्शन के काले दौर से निकालकर विकास की राह पर लाने का काम किया है। NDA की सरकार ने उत्तर प्रदेश, बिहार जैसे राज्यों को सुशासन, रोजगार और निवेश के लिए नई राह दी।”
गोलू अपहरण कांड: पूरा मामला
साल 2001 में मुजफ्फरपुर के एक मासूम बच्चे गोलू का अगवा कर लिया गया था। अपहरणकर्ताओं ने परिवार से मोटी फिरौती मांगी और जब पैसे नहीं मिले तो उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। गोलू का शव बरामद होने के बाद मुजफ्फरपुर समेत पूरे बिहार में हड़कंप मच गया, लोग भारी आक्रोश के साथ सड़कों पर उतर आए। उस समय आरजेडी पार्टी का शासन था, जिसे लेकर प्रधानमंत्री ने चुनावी सभा में सीधा निशाना साधा.
पीएम मोदी ने कहा, “तब हालात इतने खराब थे कि लोग बच्चों को स्कूल भेजने से डरते थे। अपहरण और फिरौती का कारोबार फल-फूल रहा था।” इस घटना के बाद बिहार सरकार और पुलिस सवालों के घेरे में आई थी।
जंगलराज से सुशासन की ओर
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज बिहार में एनडीए सरकार के चलते उद्योग, शिक्षा, कानून और सामाजिक विकास आगे बढ़ा है। अब बिहारी युवाओं को पलायन नहीं करना पड़ता, घर पर ही रोजगार मिल पा रहा है। NDA की नीति है – सबका साथ, सबका सम्मान।”
प्रधानमंत्री ने आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन को ‘मजबूरी का मेल’ बताते हुए उनके विकास विरोधी चरित्र को उजागर किया, और जनता से एनडीए को फिर से सत्ता देने की अपील की.


