पतरातू सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट की दूसरी 800 मेगावाट इकाई का सफल सिंक्रोनाइजेशन

पतरातू सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट (चरण-I) की दूसरी 800 मेगावाट इकाई का 17 मार्च 2026 को सफलतापूर्वक सिंक्रोनाइजेशन किया गया। यह उपलब्धि परियोजना के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है।

रामगढ़ : पतरातू सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट (चरण-I) की दूसरी 800 मेगावाट इकाई का 17 मार्च 2026 को प्रातः 10:31 बजे सफलतापूर्वक सिंक्रोनाइजेशन किया गया, जो परियोजना की प्रगति में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

इस अवसर पर पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) ए.के. सहगल के साथ अनुपम मुखर्जी, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना); मनीष खेतरपाल, महाप्रबंधक (O&M); बिश्नु दत्ता दाश, महाप्रबंधक (परियोजना); ओ.पी. सोलंकी, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस); जोगेश चंद्र पात्रा, महाप्रबंधक (कमीशनिंग) तथा जियाउर रहमान, HOHR सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे और इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के साक्षी बने।

इस अवसर पर सीईओ (पीवीयूएनएल) ए.के. सहगल ने पीवीयूएनएल एवं बीएचईएल की टीमों द्वारा चुनौतियों का सामना करते हुए इस उपलब्धि को हासिल करने में किए गए अथक प्रयासों और समर्पण की सराहना की।

यूनिट-2 का सफल सिंक्रोनाइजेशन पीवीयूएनएल, बीएचईएल एवं सभी संबद्ध हितधारकों के बीच उत्कृष्ट टीमवर्क, सूक्ष्म योजना एवं समन्वय का प्रमाण है। यह उपलब्धि प्रगति का प्रतीक है, जो एक उज्ज्वल एवं ऊर्जा-सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More