द हाईवे फैशन वीक सीजन-6 का आयोजन रांची में

रांची: राजधानी के होटल एकाॅर्ड में 21 जुलाई को दिन के ग्यारह बजे से लेकर अपराह्न तीन बजे तक जिम्मी मॉडल्स ग्रुप के बैनर तले द हाईवे फैशन वीक सीजन-6 पावर्ड बाय झारक्राफ्ट का आयोजन किया जा रहा है। शो का मैनेजमेंट मौर्या इवेंट्स करेगी व इसमें राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मॉडल के साथ- साथ झारखंड के मॉडल व डिजाइनर भी अपना जलवा दिखाएंगे। ये जानकारी मीडिया मीट में वरुण साहू, अंकित गुप्ता व जिम्मी गुप्ता ने सामूहिक तौर पर दिया।
यह भी पढ़ें: रांची: मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीती परी का भव्य स्वागत
रांची रेलवे स्टेशन रोड स्थित होटल में ऑडिशन में हिस्सा लेने हेतु मॉडल्स का ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। युवतियों को इस बाबत काले व युवकों को सफेद ड्रेस हाइवे थीम पर पहनना अनिवार्य है। गौरतलब है कि इससे पूर्व द हाइवे फैशन वीक सीजन- 4 का आयोजन नई दिल्ली में आहूत किया गया था। इस बार ये आयोजन 18 अगस्त को राजधानी के कांके रोड स्थित होलीडे होम में होगा। इसमें झारखंड के मॉडल व डिजाइनर राष्ट्रीय- अंतर्राष्ट्रीय मॉडल के साथ हाईवे थीम पर शो को प्रस्तुत करेंगे। मौके पर शैयद सन्नी, शहीद रहमान, डॉक्टर डेजी सिन्हा, सुधांशु, मनोज कुमार, उमा रानी, अंजली उपस्थित हुए।
[URIS id=9499]



