चुरचू प्रखंड में हाथियों का तांडव, 6 ग्रामीणों की दर्दनाक मौत

हजारीबाग जिले के चुरचू क्षेत्र में हाथियों के झुंड ने गांव में घुसकर हमला कर दिया, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। प्रशासन ने राहत व मुआवजा प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है।
चुरचू/हजारीबाग : हजारीबाग जिले के चुरचू प्रखंड अंतर्गत गोंदवार गांव से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच पांच हाथियों के झुंड ने गांव में प्रवेश कर हमला कर दिया, जिसमें 6 लोगों की जान चली गई। मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है। प्रशासन द्वारा राहत और मुआवजे की प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात कही जा रही है।




