हाईवे पर 50 किमी की दूरी पर तैनात करें एंबुलेंस: मुख्य सचिव

स्टेट ब्यूरो: राज्य के मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी ने सड़क सुरक्षा से जुड़े परिवहन, पथ निर्माण, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस व शिक्षा विभाग के सचिवों को समेकित प्रयास करने का निर्देश दिया हैं, कि हाइवे पर 50 किमी की दूरी पर प्राथमिक उपचार के सामान सहित पारा मेडिकल कर्मियों से लैस एंबुलेंस तैनात किया जाय, इस बाबत घायलों को त्वरित इलाज मिल सके। वे मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में सड़क सुरक्षा को लेकर उठाये गये कदमों व भावी कार्रवाई की समीक्षा कर रहे थे।
सीएस ने कहा कि सरकार का प्रयास है, कि सड़क हादसा न्यूनतम स्तर पर आये, क्योंकि ज्यादातर सड़क हादसे में मौत समय पर प्रारंभिक स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिलने से अत्यधिक रक्तस्राव के कारण होती है। इस बाबत उन्होंने एंबुलेंस को जीपीएस सिस्टम सहित पुलिस थानों को उससे जोड़ने पर बल देते हुये ज्यादा से ज्यादा प्रचारित करने के निर्देश दिये। उन्होंने राज्य की सड़कों पर चिह्नित 146 ब्लैक स्पॉटों को सुगम पथ बनाने हेतु उपायों को कारगर तरीके से लागू करने व लगातार मोनिटरिंग करने को भी कहा।
सड़क दुर्घटना को 50 फीसदी कम करने का लक्ष्य: डाॅ तिवारी ने कहा कि झारखंड में 2020 तक सड़क दुर्घटना में 50 फीसदी कमी लाने का लक्ष्य पाने के लिए वाहनों की गति को कम करना सर्वाधित आवष्यक है। उन्होंने हाईवे पेट्रोलिंग करने, इंटरसेप्टर व सीसीटीवी कैमरे की मदद लेने का निर्देश दिया।
[URIS id=9499]
स्पीड ब्रेकर के स्थान पर ट्रैफिक बैरियर पर बल: सीएस ने मानको के उलट बनाए गए स्पीड ब्रेकरों को मानक के अनुसार करने का निर्देश देते हुए शहरों में इसके न्यूनतम उपयोग पर बल दिया। उन्होंने कहा कि स्पीड ब्रेकर की जगह सड़कों पर खड़ा किए जाने वाले ट्रैफिक बैरियर लगाएं, इससे वाहनों की गति खुद कम हो जाएगी। सड़क हादसों में कमी लाने के लिए हेलमेट वा सीट बेल्ट बांधने के उपायों को कड़ाई से लागू करने का निर्देश दिया। कहा कि बाइक चालकों के अलावे सवार को भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने के लिए प्रचार प्रसार करने पर बल दिया। निर्देश दिया कि शहर की मुख्य सड़कों के चौराहे के पहले बांये, दांये या सीधे जानेवाले वाहनों के लेन को इंगित करनेवाले एरो निशान बनवाएं। इससे न सिर्फ दुर्घटना में कमी आएगी, बल्कि जाम से भी निजात मिलेगा।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/speaking-at-the-inauguration-of-haj-house-raghuvar-secularism-in-our-blood




