कोडरमा: झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री रघुवर दास के निर्देशानुसार जयनगर प्रखंड 20 सुत्री अध्यक्ष बीरेन्द्र मोदी के अध्यक्षता में प्रखंड के 23 पंचायतों में उज्ज्वला दीदी का चयन किया गया। इसमें कंद्रपडी पंचायत में यशोदा देवी तमाय पंचायत में ललिता देवी, करीयांवा पंचायत में निक्की देवी, हिरोडीह पंचायत में मो सुमित्रा शर्मा, कटहाडीह पंचायत में मीना देवी, ककरचोली पंचायत में सुनीता देवी, चेहाल पंचायत में काजल देवी, सतडीहा पंचायत में अनिता देवी, योगियाटिल्हा पंचायत में लक्ष्मी कुमारी, जयनगर पूर्वी पंचायत में लीला देवी, जयनगर पश्चिमी पंचायत में पुष्पा देवी, डंडाडीह पंचायत में किरण देवी, नईटांड पंचायत में लीलावती देवी, बेको पंचायत में रेणु देवी, पिपचो पंचायत में रीना देवी, तिलोकरी पंचायत में सरीता देवी, खरीयोडीह पंचायत में अंजलि कुमारी, रूपायडीह पंचायत में सोनी देवी, गोहाल पंचायत में खुशबू पासवान, घरौंजा पंचायत में सावित्री देवी, कटीया पंचायत में मुनीता देवी, गडगी पंचायत में सुलेखा कुमारी, तेतरोन पंचायत में आशा देवी का चयन किया गया। वहीं 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र मोदी ने बताया कि उज्ज्वला दीदी के साथ झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास 28 अगस्त को 11 बजे हजारीबाग स्टेडियम में बैठक को संबोधित करेंगे। उन्होंने सभी उज्ज्वला दीदी से समय पर पहुंचने की अपील की है।