झूमर फुटबॉल महासंग्राम शुरु
रामगढ़: कैथा फुटबॉल मैदान में 14वें झूमर प्रतियोगिता सह फुटबॉल महासंग्राम का उदघाटन करने के बाद मुख्य अतिथि के रुप में गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि ऐसे आयोजन से ग्रामीणों की छिपी प्रतिमा उजागर होती है। खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक माहौल मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्धता को अहम बताया।
मौके पर विशिष्ट अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष ब्रहम्देव महतो, नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया, उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो, पार्षद देवधारी महतो व रोशन महतो मौजूद थे। अतिथियों का स्वागत जोरदार आतिशबाजी व पारंपरिक ढोल नगाड़ो से किया गया। उद्घाटन रांची व कुजू महिला टीम के बीच प्रदर्शनी मैच से किया गया जबकि प्रतियोगिता का पहला मैच ओरमांझी बनाम ललपनिया के बीच में खेला गया। इसे पूर्व अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान झमन करमाली, भोला महतो, परमेश्वर महतो, राजकुमार महतो, मनोज कुमार, करण कुमार, संदीप महतो, पारितोष चटर्जी, खेमलाल महतो, विकास कुमार, अजय कुमार, विजय दास, नागेश्वर करमाली, शेखर महतो, रामटहल चैधरी, आनंद महतो, भगिरथ महतो, केसरलाल, महतो, विक्की कुमार सहित सैकडों खेल प्रेमी उपस्थित थे ।