पेड़ में झूलते व्यक्ति के शव को देखकर गांव में सनसनी

गिरिडीह: जिले के पचरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दीवान टोला गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के ही एक युवक का शव उसके घर के पीछे एक पीपल के पेड़ से झूलते देखा गया। सुबह-सुबह जब कुछ लोगों ने इसे देखा तो गांव में यह खबर आग की तरह फैल गई। सूचना देने पर मौके पर पहुंची पचंबा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
[URIS id=9499]
इस संदर्भ में पचंबा थाना प्रभारी सर्वानंद सिंह ने बताया है कि घटना की जांच की जा रही है। पूछताछ के क्रम में मृतक की पत्नी ने बताया है, कि उसका पति बजरंगी सोनार शराब पीने का आदि था। वह पेशे से ड्राइवर था। बताया जा रहा है कि वह कल बोल बम हेतु सुल्तानगंज जाने वाला था, जिस कारण बीती रात घर नहीं पहुंचा। सुबह उसका शव घर के बगल स्थित पीपल के पेड़ में झूलते देखा गया । पुलिस का कहना है कि उसकी पत्नी ने इस बाबत किसी पर आरोप नहीं लगाया है, इसके बावजूद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। बताया जा रहा है कि जल्द ही मामले की सच्चाई सामने आएगी।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More