लुधियाना धमाके में मारा गया शख्स पंजाब पुलिस का निलंबित हेड कांस्टेबल, विदेशी समूह से जुड़े थे तार : डीजीपी

चंडीगढ : पंजाब के डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने बताया है कि 23 दिसंबर 2021 को लुधियाना कोर्ट में हुए ब्लास्ट में मारा गया शख्स पंजाब पुलिस का निलंबित हेड कांस्टेबल था। उन्होंने बताया कि उसे 2019 में नारकोटिक्स ड्रग के लिए एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किया गया था।


डीजीपी ने बताया कि 2 साल जेल में रहने के बाद गगनदीप की बेल हुई और उसका ट्रायल चल रहा था। ऐसी उम्मीद है कि जेल में उसका नारकोटिक्स फिर माफिया और फिर ड्रग में ट्रांजिशन हुआ। इसके लिंक पंजाब और विदेश में खालिस्तानी तत्वों, टेरर आउ​टफिट, ​माफिया आउटफिट और नारकोटिक्स स्मगलर के साथ मिले हैं।

उन्होंने कहा कि लुधियाना ब्लास्ट बहुत श​क्तिशाली ब्लास्ट था, मौके से हमें काफी लीड मिले। मृतक के हाथ पर हमें टैटू मिला, मौके का जायज़ा करके हमें लगा ​कि मृतक विस्फोटक ला रहा था। जांच में हमें पुख्ता हो गया कि ये सही है।

पंजाब के डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने यह भी कहा है कि क​पूरथला में बेअदबी की कोई बात नहीं थी। इसमें 302 का पर्चा दर्ज़ हुआ है और मुख्य आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है। ऐसा लगता है कि वो व्यक्ति चोरी करने के इरादे से अंदर गया था।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More