PM नरेंद्र मोदी वाशिंगटन पहुंचे, भारतीय समुदाय ने किया स्वागत, दो दिन में तीन राष्ट्र प्रमुखों से करेंगे मुलाकात

वाशिंगटन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय समय के अनुसार गुरुवार सुबह अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी पहुंच गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वहां एक होटल विलार्ड इंटरकॉन्टिनेंटल में भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने अपने भव्य स्वागत के लिए धन्यवाद दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके वाशिंगटन डीसी में भारतीय समुदाय के लोगों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए आभार व्यक्त किया। pic.twitter.com/kYDksubEqS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 23, 2021
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होटल विलार्ड इंटरकॉन्टिनेंटल, वाशिंगटन डीसी पहुंचे। pic.twitter.com/dQyLo6i1jo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 22, 2021
अमेरिका में नए राष्ट्रपति जो बिडेन का शासन आरंभ होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पहली अमेरिकी यात्रा है। इसके साथ ही अफगानिस्तान के बदलाव व सत्ता परिवर्तन भी अहम हैं, जिसकी छाप पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान होने वाले द्विपक्षीय वार्ता पर दिखेगी।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ज्वाइंट बेस एंड्रयूज, वाशिंगटन डीसी पहुंचे। pic.twitter.com/dSQT40RFX1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 22, 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने अमेरिका दौरे के क्रम में वहां के राष्ट्रपति जो बिडेन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वे उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से भी मुलाकात व बैठक करेंगे।
Landed in Washington DC. Over the next two days, will be meeting @POTUS @JoeBiden and @VP @KamalaHarris, Prime Ministers @ScottMorrisonMP and @sugawitter. Will attend the Quad meeting and would also interact with leading CEOs to highlight economic opportunities in India. pic.twitter.com/56pt7hnQZ8
— Narendra Modi (@narendramodi) September 22, 2021
प्रधानमंत्री अपने दौरे के क्रम में दो और ताकतवर देशों के राष्ट्रप्रमुखों के साथ बैठक करेंगे। इनमें आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मोरिसन व जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा का नाम शामिल है।




