लोकसभा एवं राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

नयी दिल्ली : संसद के दोनों सदनों लोकसभा एवं राज्यसभा की कार्यवाही आज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गयी. इसके साथ ही संसद का इस वर्ष का शीतकालीन सत्र संपन्न हो गया. अब संसद का बजट सत्र होगा, जिसमें आम बजट पेश किया जाएगा. हालांकि सरकार के पास यह विशेषाधिकार होता है कि किसी आपात स्थिति में वह किसी विषय पर चर्चा के लिए सत्र आहूत करने का प्रस्ताव कर सकती है.
Rajya Sabha has also been adjourned Sine Die. #WinterSession https://t.co/KM0R3mY0Ci
— ANI (@ANI) December 13, 2019
इस सत्र में सरकार ने नागरिकता संशोधन बिल सहित कुछ अन्य बिल को पारित करवाने में सफलता पायी. नागरिकता संशोधन बिल पर अभी देश में व्यापक बहस भी छी़ड़ी हुई है.


