द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनीं, यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराया

नयी दिल्ली : भारत के 15वें राष्ट्रपति के लिए हुए चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू विजयी रहीं और उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराया। तीसरे चरण की गणना में द्रौपदी मुर्मू को 2161 वोट मिले जिसका वोट काउंट 5,77,777 हुआ और यशवंत सिन्हा को 1,058 वोट मिले जिसका वोट काउंट 1, 61, 062 हुआ।

द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति हैं। जबकि वे दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। उनसे पहले प्रतिभा पाटिल राष्ट्रपति रह चुकी हैं। द्रौपदी मुर्मू ओडिशा से आती हैं और झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। उन्होंने ओडिशा में निचले स्तर से राजनीति की शुरुआत की और बाद में वहां मंत्री भी रहीं।

द्रौपदी मुर्मू की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा सहित तमाम हस्तियों ने उन्हें बधाई दी है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी उन्हें उनकी जीत पर बधाई दी है। द्रौपदी मुर्मू का राजनीतिक कैरियर निर्विवाद रहा है और उन्हें चुनाव में भाजपा के विरोधी दलांें झामुमो व शिवसेना का भी समर्थन हासिल हुआ।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More