देश के कई हिस्सों में भारी बारिश ने बढाई परेशानी, गोंडा में बाढ जैसे हालात, राहत कार्य जारी

Mumbai-Rains
File Photo.

नई दिल्ली : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश से संकट बढ गया है। उत्तर प्रदेश के गोंडा में भारी बारिश की वजह से बाढ जैसे हालात बन गये हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व गुजरात के कई इलाके में भी भारी बारिश हुई है।

गोंडा की डीएम नेहा शर्मा ने कहा है कि जिले के कई गांव बाढ से प्रभावित हैं, अच्छी बात यह है कि बाढ का पानी कम हो रहा है। लेकिन, सभी विभागों की कार्रवाई की जरूरत है, सभी टीमें समन्वय का प्रयास कर रही हैं। बाढ प्रभावित इलाके में राशन भी बांटा गया है और जल निकासी का काम हो रहा है। गोंडा में सरयू नदी का पानी बढने से बाढ की स्थिति उत्पन्न हुई है।

उधर, गुजरात के गांधीनगर में काफी बारिश हुई है। केरल के त्रिशूर में भारी बारिश दर्ज की गई है।

राजधानी दिल्ली में बारी बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। सिविल लाइंस इलाके में जल भराव हुआ है।

 


Rain in mumbai

लेखक के बारे में

By Rahul Singh

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More