किसान महापंचायत में किसानों ने की कानून वापसी की मांग, 27 सितंबर को भारत बंद का करेंगे आयोजन

मुजफ्फरनगर : पश्चिम उत्तरप्रदेश के किसान महापंचायत में रविवार को बड़ी संख्या में किसान जुटे। संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा आयोजित इस महापंचायत में किसानों ने केंद्र सरकार से पिछले साल लाए गए तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। इस किसान महापंचायत में किसान संघों ने आगे के आंदोलन की रूपरेखा तैयार की।

किसान महापंचायत में किसान संघों ने तय किया कि सात सितंबर को हरियाणा के करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। लखनउ में नौ एवं 10 सितंबर को किसान समूहों की बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी। 15 सितंबर को जयपुर में किसान संसद का आयोजन किया जाएगा। जबकि 27 सितंबर को भारत बंद का आयोजन किया जाएगा।

किसान महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि वे कहते हैं कि किसान लाल किले पर गए। उन्होंने कहा कि किसान लाल किले पर नहीं गए, अगर वे जाते तो संसद जाते जहां कानून बने हैं। लाल किला पर उन्हें धोखा देकर ले जाया गया। उन्होंने कहा कि हमारे लोग धोखे से से ले जाए गए। टिकैत ने कहा कि जम्मू कश्मीर से लेकर केरल तक के 20 लाख किसानों ने मुजफ्फरपुर पहुंच कर यह प्रमाणित कर दिया है कि जिसे सरकार मुट्ठीभर किसान कहती है, वह पूरे देश के किसान हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More