जामिया विवाद में आशु खान को नोटिस जारी

 

नयी दिल्ली : दिल्ली क्राइम ब्रांच ने 15 दिसंबर के जामिया विवाद मामले में स्थानीय नेता आशु खान के खिलाफ नोटिस जारी किया है. आशु खान पर सेक्शन 148, 186, 352, 332 और 308 लगाए गए हैं.

आशु खान ने इस मामले में कहा कि मेरे ऊपर दर्ज एफआइआर पूरी तरह से फर्जी है. उन्होंने कहा कि प्रोटेस्ट करना हमारा अधिकार है और हमने किया. उन्होंनेे कहा विरोध प्रदर्शन ओखला रोड पर था, कोई आदमी उसका नेतृत्व नहीं कर रहा था. उसमें पुलिस ने मुझे आरोपी बना दिया. उन्होंने कहा कि मैंने किसी तरह का कोई भड़काऊ भाषण नहीं नहीं दिया है. हमने अपने हक की लड़ाई लड़ी.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More