विजनलेस है केंद्रीय बजट: सुबोधकांत

रांची: पूर्व केंद्रीय मंत्री सह वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने केंद्रीय बजट को विजनलेस बताया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2019-2020 में कुछ भी नया नहीं है। औद्योगिक उत्पादन की दिशा में कोई पहल नहीं की गई। देश में बेरोजगारी चरम पर है और बजट में रोजगार सृजन का कोई प्लान नहीं है। हर दिन डीजल-पेट्रोल के मूल्य में बढ़ोतरी हो रही है। अब प्रति लीटर एक रुपए का अतिरिक्त टैक्स लगाकर आम जनता पर बोझ डाल दिया गया है।
[URIS id=9499]




