बेंगलुरु का सांप और सनस्क्रीन का हादसा: चौंकाने वाला ऑपरेशन, जानिए क्या हुआ रैट स्नेक के साथ

बेंगलुरु: चित्रदुर्ग जिले में एक फार्म हाउस में एक अनोखी घटना घटी, जब एक रैट स्नेक (धामिन सांप) ने ड्रेसिंग टेबल पर रखा सनस्क्रीन का डिब्बा निगल लिया। इस घटना ने न सिर्फ स्थानीय लोगों को चौंका दिया, बल्कि रेस्क्यू टीम और पशु चिकित्सकों के लिए भी यह एक मुश्किल चुनौती बन गई। सांप की जान बचाने के लिए तत्काल सर्जरी करनी पड़ी, जिसके बाद अब उसकी स्थिति स्थिर है।

घटना का पूरा विवरण

यह घटना चित्रदुर्ग के नजदीक कल्लाहल्ली गांव की है, जहां एक महिला श्रीदेवी ने 16 सितंबर को अपने फार्म हाउस के अंदर एक सांप को अस्थिर अवस्था में देखा। सांप का पेट असामान्य रूप से फूला हुआ था, जिससे संदेह हुआ कि उसने कोई विदेशी वस्तु निगल ली है। श्रीदेवी ने तुरंत अनुभवी वन्यजीव बचावकर्ता स्नेक शिवू को बुलाया, जिन्होंने सांप का निरीक्षण करते ही समझ लिया कि कुछ गलत है। उन्होंने सांप को रेस्क्यू कर बेंगलुरु के केंगेरी स्थित ‘पीपल फॉर एनिमल वाइल्डलाइफ हॉस्पिटल’ पहुंचाया।

मेडिकल जांच व सर्जरी

पीएफए हॉस्पिटल के वरिष्ठ पशुचिकित्सक डॉ. माधव एचवी ने फिजिकल एग्जामिनेशन और एक्स-रे किया। जांच में पता लगा कि सांप के पेट में एक बड़ा ऑब्जेक्ट है। जब सर्जरी की गई, तो पेट से सनस्क्रीन का डिब्बा निकला गया, जिसने पेट की परत में कई घाव बना दिए थे। सर्जरी के दौरान सावधानीपूर्वक डिब्बा बाहर निकाला गया और पेट की दीवार को सुरक्षित रूप से सिल दिया गया ताकि किसी भी तरह का रिसाव न हो। मांसपेशियों और त्वचा की परतों को फिर बंद कर दिया गया।

सुरक्षित रिकवरी और निगरानी

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद सांप को दर्द निवारक एवं एंटीबायोटिक्स दी, जिससे उसकी रिकवरी सुचारू और दर्द रहित हो सके। फिलहाल, सांप की हालत स्थिर बताई गई है और वह पशु चिकित्सकों की निगरानी में है। पीएफए अस्पताल के मुख्य पशुचिकित्सक कर्नल डॉ. नवाज शरीफ़ के अनुसार, जब सांप को अस्पताल लाया गया था, वह आंतरिक चोटों के कारण काफी पीड़ा में था, लेकिन समय पर उपचार से उसकी जान बच गई।

यह घटना क्यों है महत्वपूर्ण?

यह अनोखी घटना पशु-वन्यजीव बचावकर्ताओं और पशु चिकित्सा क्षेत्र के लिए एक दुर्लभ केस हैं। यह हमें सिखाती है कि बंद जगहों में इंसानी वस्तुएं जानवरों के लिए कितनी खतरनाक हो सकती हैं। साथ ही, यह जागरूकता भी बढ़ाती है कि ऐसी आपात परिस्थितियों में रेस्क्यू और चिकित्सा सेवाएं कितनी अहम भूमिका निभाती हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More