– मामला बीएसएल अधिकारी की पिटाई का
रांची: बीएसएल के एजीएम अजीत कुमार की पिटाई की घटना का झामुमो ने विरोध किया है। बुधवार को झामुमो के केन्द्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य मारपीट करने वाले बोकारो विधायक विरंची नारायण को तत्काल गिरफ्तार किये जाने की मांग की है । भट्टाचार्य ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा विधायकों द्वारा कानून की धज्जियाँ उड़ाई जा रही है और सरकार व प्रशासन मूकदर्शक बन कर तमाशा देख रही है। बोकारो की ये घटना कोई पहली घटना नहीं है इससे भी पूर्व 22 फरवरी 2018 में भाजपा विधायक साधुचरण महतो द्वारा ईचागढ़ के भूअर्जन पदाधिकारी दीपू कुमार को भी पीटने का मामला सामने आया था।
मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए भट्टाचार्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सरकारी जमीनों पर जबरदस्ती कब्ज़ा करना उनका चरित्र बन गया है। जहाँ एक ओर सरकार रैयत की जमीन पर कब्ज़ा कर रही है वहीँ विधायक सरकार की जमीन पर कब्जा कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि ये जमीनी कब्ज़ा का खेल अज विधायकगण खुले तौर पर खेल रहें हैं। साथ ही उन्होंने कहा की सरकार के ही लोग प्रदेश की क़ानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगा रहें। इस घटना के बाद झामुमो महासचिव ने मुख्यमंत्री से विरंची नारायण की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई के साथ-साथ विधानसभा चुनाव से पूर्व उनकी स्थिति स्पष्ट करने की भी मांग की।
[URIS id=9499]