पुलवामा: – सुरक्षा बलों – आतंकियों में मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर

श्रीनगर: जम्मू- कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुए मुठभेड़ में सेना को बड़ी सफलता मिली है। सेना द्वारा चलाये जा रहे सर्च ऑपरेशन में तीन आतंकी ढेर हुए हैं। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।
सूत्रों के अनुसार सोमवार सुबह ही सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल टीम को वाची में आतंकवादियों के होने की सूचना मिल गई थीइसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान एक रिहायशी घर से आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी थी। जिसके जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है।




