शबाना आजमी-नसरुद्दीन शाह सहित 100 प्रख्यात मुसलिम हस्तियों ने अयोध्या मामले पर की यह पहल

नयी दिल्ली : हिंदुस्तान की 100 चर्चित मुसलिम हस्तियों ने अयोध्या मामले पर नयी पहल की है. इन हस्तियों ने सामूहिक रूप से फिर से अयोध्या मामले को सुपीम कोर्ट में ले जाने का विरोध किया है और कहा है कि ऐसा करना व इस मुद्दे को जीवित रखना मुसलिम समुदाय के हित में नहीं होगा. इन हस्तियों ने मशहूर फिल्म कलाकार शबाना आजमी एवं नसरुद्दीन शाह सहित कई मुसलिम विद्वान, कवि, लेखकर, वकील, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार, फिल्मकार, संगीतकार, कलाकार एवं किसान शामिल हैं.
गया है कि न हस्तियों ने स्वयं हस्ताक्षरित पत्र में कहा है कि पांच जजों की पीठ ने निर्विरोध रूप से यह फैसला दिया था. बयान में कहा गया है कि कुछ मुसलिम पक्षकारों द्वारा इस मामले को सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ के समक्ष चैलेंज किए जाने के फैसले से हम चिंतित हैं. मालूम हो कि विवादित भूमि को सुप्रीम कोर्ट ने पुरातात्विक साक्ष्यों के आधार पर राम लला को सौंपने का आदेश दिया था और मसजिद के लिए अयोध्या में दूसरी जगह पांच एकड़ भूमि देने को कहा गया था. अदालत के इस फैसले को मुसलिम पर्सनल लाॅ बोर्ड ने चैलेंज करने का निर्णय लिया है.




