Mithun Sankranti 2020: सूर्य का गोचर मिथुन राशि में 14 जून से कर रहा है प्रवेश, तुला और कुम्भ राशि वाले न करें ये काम

सभी ग्रह अपनी- अपनी चाल से चलते हैं। एक घर से दूसरे घर में प्रवेश करते हैं। इससे इसके असर बुरा भी होता है और अच्छा भी। इस परिक्रमण में सूर्य एक माह के लिए वृष राशि से मिथुन राशि मे 14 जून को रात्रि में प्रवेश कर रहे हैं। यह 16 जुलाई 2020 तक यही रहेंगे।
मेष राशि: मेष राशि में सूर्य पंचम भाव का मालिक होकर पराक्रम भाव में एक माह रहेगा। शनि कर्म भाव में है। इस दौरान पराक्रम में वृद्धि होगा। पर इस भाव मे ग्रहण लगने से भाई बहन से सम्बन्ध मधुर होगा पर उन्हें कुछ कष्ट होगा। समाज में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नेटवर्किंग से जुड़े लोगो के लिए समय बेहद लाभदायक रहेगा।
वृष: सूर्य आप के चौथे भाव के स्वामी होकर मारक भाव में रहेगा। शुक्र लग्न में स्वगृही है। नेत्र रोग से बचे, पैतृक सम्पति का लाभ होगा। धन का आगमन होगा। अपनी वाणी और भूख पर सयम रखे। इस दौरान धोखा भी मिल सकता है।
मिथुन: सूर्य का यह गोचर आप के लग्न में होगा राहु और बुध साथ में है। सूर्य बुध का यह संबंध बेहद शुभ होगा। इस दौरान अधिक परिश्रम होगा और सफलता मिलेगी। दन्त रोग और क्रोध से बचाना होगा। नया कार्य आरम्भ के पहले सोच विचार लें।
कर्क: सूर्य का यह गोचर खर्च भाव में होगा। नेत्र रोग और खर्च पर काबू रखे। धन का आगमन बाहरी लोगो से होगा। पर ज्यादा भावनात्मकता से बचे। बाहरी लोगों से कुछ ठगे जाने का संभावना रहेगा सतर्क रहें।
सिंह: सूर्य का यह गोचर आय भाव में हो रहा है। यहाँ माह धन के लिए बहुत ही उपयुक्त है। आय के कई माध्यम बनेंगे पर राहु भी वही है गलत आय से बचे। समाज में एक अच्छा रुतबा रहेगा। सामाजिक संपर्क से विशेष लाभ होगा।
कन्या: सूर्य का यह गोचर आप के कर्म भाव में होगा जो इस साल का सर्वोत्तम माह रहेंगे। व्यपार व्यवसाय में एका एक उछाल होगा। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पिता के स्वास्थ्य के लिए समय अनुकूल है।
तुला: यह गोचर आप के भाग्य भाव में होगा। धर्म कर्म में मन नहीं लगेगा। पर छोटा- मोटा धार्मिक यात्रा के योग्य बन सकता है। कम में अड़चन से बचे। परिवार कुटुम में मतभेद से दूर रहे। मेहनत अधिक करें।
वृश्चिक: यह गोचर आप के अष्टम भाव में होगा इस दौरान दिल के बदले दिमाग की भी सुने। विश्वास घात से बचे। योग ध्यान और पूजा पाठ में कुछ समय व्यतीत करें। समय अनुकूल नहीं है। पेट रोग से बचें।
धनु: सप्तम भाव में ग्रहण लग रहा है। समय अनुकूल नहीं है। निर्णय लेने से पहले विचार कर लें। साझेदारी या वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। यात्रा जरुरी नहीं हो तो टाल दें। यदि आप पार्टनरशिप में है धोखा मिल सकता है। वैसे ब्यापर के लिए समय अनुकूल है।
मकर: सूर्य का यह गोचर शुभ है। शत्रु परास्त होंगे और रोग में विजय प्राप्त होंगे। कुछ नया कार्य या लाभ होने की संभावना है। वरिष्ठ अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
कुम्भ: सूर्य सप्तम का स्वामी होकर पंचम भाव में रहेगा। क्रोध से बचे। आपसी रिस्ते में कुछ कड़वाहट होगी। विद्याथियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। प्रेम प्रसंग से बचे। धोखा या बदनामी मिल सकता है।
मीन: सूर्य छठे भाव का स्वामी होकर सुख भाव में रहेंगे। माता के स्वाथ्य पर विशेष धयान दें। वैसे यह समय अनुकूल है पर अधिक सुख छोड़ अध्यात्म पर भी ध्यान दें। गुरु का उच्च का दृष्टि है। इसलिए कहीं भी हानि नहीं होगा।
-आचार्य प्रणव मिश्रा


