पारा शिक्षकों ने किया सरकारी प्रस्ताव का विरोध

कोडरमा: मंगलवार को एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा कोडरमा इकाई की बैठक आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में की गई। जिसकी अध्यक्षता सुभाष कुमार सिंह तथा संचालन संयुक्त रूप से सुरेश प्रसाद यादव एवं सलीम अंसारी ने की। इस बाबत खास तौर पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र कुमार राय मौजूद रहे। सभी ने इस दौरान सरकार द्वारा जारी पारा शिक्षक नियमावली का विरोध किया है।
इस बाबत सोशल मीडिया के माध्यम से पारा शिक्षकों से सुझाव मांगा गया और यह प्रस्ताव किया गया कि सरकारी प्रस्ताव में जो पारा शिक्षकों के हित में नही है, उसे स्पष्ट किया जाय। कहा गया कि मोर्चा ने अधिकारियों से कई बार नियमावली दिखाने को कहा गया, लेकिन अधिकारी इस बाबत टाल-मटोल की नीतियां अपना रहे हैं। कहा कि नियमों को जब तक कैबिनेट से अनुमोदित नहीं कराया जाता है, तब तक उसे सार्वजनित नही किया जा सकता है।
इन्होंने कहा कि सोची रणनीति के तहत शिक्षकों के साथ ऐसा किया जा रहा है। पारा शिक्षक इनकी नियमावली को कतई नहीं मानेंगे। अगर पारा शिक्षकों की नियमावली नहीं बनती है तो सरकार भी परिणाम भोगेगी। बैठक में समाजसेवी रमेश हर्षधर जी उपस्थित हुए।
बैठक में दामोदर यादव, प्रदीप कुमार गिरी, खूबलाल यादव, तनवीर आलम, मनोज यादव, संजीत भारती, अमित कुमार, कैलाश राम, वीरेंद्र साव, सीताराम पासवान, मनोज यादव, शंभू यादव, रामस्वरूप यादव, सुनील यादव, छोटेलाल पासवान, विजय यादव, कैलाश राम, शिव शंकर गोप इत्यादि पारा शिक्षक मौजूद थे।


