शारदा फाउंडेशन ने बांटे आयरन टॉनिक

रांची: गुरुवार को सामाजिक संस्था शारदा फाउंडेशन की ओर से कांके रोड हतमा बस्ती में जरूरतमंद महिलाओं के बीच आयरन की दवा व टॉनिक वितरित किया गया। कुछ दिन पूर्व ही इनकी टीम ने बस्ती में स्वास्थ्य जांच के क्रम में पाया था, कि यहां की महिलाओं में आयरन की कमी है। इसे देखते हुए शारदा फाउंडेशन द्वारा महिलाओं के बीच आयरन की दवा, टॉनिक वितरित की गई। स्वास्थ्य जागरूकता के अंतर्गत हतमा बस्ती में घर-घर जा कर महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई।[URIS id=8357]
कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया। मौके पर आशुतोष द्विवेदी, राजीव रंजन, निकोटिन तिर्की, सुनीता,रेखा, सुषमा सहित कई लोग मौजूद थे। उक्त जानकारी नीलकमल झा ने दी है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More