आईएमए की देशव्‍यापी हड़ताल को झारखंड का समर्थन

रिम्स में जूनियर चिकित्सकों का प्रदर्शन
रांची: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर किये गये देशव्‍यापी हड़ताल का असर बुधवार को झारखंड के अस्पतालों में देखने को मिला। इस बाबत रिम्स के जूनियर चिकित्सकों द्वारा अहले सुबह साढ़े छह बजे विरोध प्रदर्शन किया। हड़ताल गुरुवार सुबह इसी समय खत्म हो जाएगी।
आंशिक नेशनल मेडिकल काउंसिल बिल 2019 के विरोध में रिम्स के चिकित्सकों ने आईएमए के आहृान पर अपना विरोध प्रदर्शन करते हुये ओपीडी सेवाओं को बंद रखने का ऐलान किया है। इस बाबत असर भी देखा गया। हड़ताल को लेकर देशभर के तीन लाख से अधिक डॉक्टर इसके समर्थन में खड़े हैं। दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से लाये गये इस बिल में कई बदलाव किए गए हैं, जिसका आइएमए विरोध कर रहा है।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More