जनता की आवाज द्वारा रविवार को रक्तदान शिविर

गिरिडीह: चर्चित सर्वदलीय जन संगठन जनता की आवाज़ द्वारा रविवार को जमुआ स्थित दुबे नर्सिंग होम में रक्त दान शिविर का आयोजन किया है। रक्तदान शिविर में ग्रुप के सदस्यों व आम नागरिकों द्वारा ब्लड डोनेट किया जाएगा। उक्त बातें जनता की आवाज़ की कार्यकारिणी कमिटी की चमेली वर्मा, कपिल वर्मा, रेणु सिन्हा, स्नेहा कुशवाहा, रण बहादुर पासवान, अजीत राय, मनोज हजरा, अनुज सेठ, संजय लोहानी, असगर अली, सुनील वर्मा, प्रवीण कुमार, मो इक़बाल, नन्दलाल पाण्डेय, गोपी किशन, मनोज पाण्डेय, अरविन्द साव, मनोहर कुमार यादव, शेखर सुमन, पुरुषोत्तम चौधरी, विजय शर्मा, लखन मण्डल, जहीर अंसारी, बद्री यादव ने कहा।

ब्लड डोनेशन केम्प में डॉ राजेश दुबे के अलावे कई विशेषज्ञों की देखरेख में लोग ब्लड डोनेट करेंगे। ब्लड डोनेट शिविर की व्यवस्था के लिए पांच सदस्यों की टीम बनाई गयी है जिसमें रण बहादुर पासवान, अजीत राय, मनोज हजरा, असगर अली और अनुज सेठ को रखा गया है।

प्रचार-प्रसार का ज़िम्मा: संगठन प्रभारी नन्दलाल पाण्डेय, रोहित दास व गोपी किशन को दिया गया है। मीडिया प्रभारी सुनील वर्मा और प्रवीण राय को बनाया गया है। 50 यूनिट ब्लड देने के लिए हर प्रखण्ड प्रभारी 5 डोनर को अपने साथ लाएंगे। यह ब्लड गरीबों, मजलूमों और जरूरत मंदों के काम आएगा।

प्रखण्ड प्रभारी क्रमशः जमुआ नन्दलाल पाण्डेय, देवरी रण बहादुर पासवान व पुरुषोत्तम चौधरी, बिरनी शेखर सुमन व धीरज शर्मा, धनवार रेणु सिन्हा व अरविन्द साव, सरिया उदय शंकर भारती, गांवां मनोहर कुमार यादव व अमरदीप निराला, बेंगाबाद गोपी किशन व अनुज सेठ, गाण्डेय संजय लोहानी व उमा शंकर चरण पहाड़ी, तीसरी मो ज़फ़र इक़बाल।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More