रांची: वर्ल्ड हेल्थ के अवसर पर सशक्त संस्था द्वारा बिरसा चौक के सुंदरगढ़ बस्ती में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें बच्चों के डॉक्टर सुचित कुमार और डॉक्टर पल्लवी पांडेय ने बस्ती के लोगों का मुफ्त में हेल्थ चेकअप किया। साथ ही मरीजों को मुफ्त में दवाइयां भी बांटी। स्वास्थ्य शिविर में लगभग 200 मरीजों ने अपना चेकअप करवाया और सशक्त समाज सेवी संस्था द्वारा उन्हें दवाइयां भी मुहैया कराई गई।
डॉक्टर पल्लवी पांडेय ने औरतों के बीच वीमेन हाइजीन के बारे में कुछ बातें बताकर जागरुक भी किया और औरतों को सेनेटरी पैड भी बांटा। मौके पर सशक्त समाज सेवी के प्रेसिडेंट शालिनी कुमार, फाउंडर श्वेतिमा सहाय, उपसचिव नाजिश अख्तर, स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर रंजन कुमार, रविंद्र कुमार, अर्चना कृष्णा, सुधा कुमारी, हर्षित राजगढ़िया एवं सशक्त समाज सेवी के अन्य सदस्य उपस्थित थे।