हजारीबाग: दर्जनों मरीजो का निःशुल्क इलाज, दवाएं मुफ्त दी गईं

– रेबिशन इंडिया इलेक्ट्रो होम्यो फार्मा का निःशुल्क चिकित्सा शिविर
हजारीबाग: रेबिशन इंडिया इलेक्ट्रो होम्यो फार्मा चंबा हिमाचल प्रदेश की ओर से हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड मुख्यालय पंचायत कटकमसांडी के मुख्य चौक पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 50 से अधिक रोगियों की स्वास्थ्य जांच करने के साथ उन्हें दवा दी गई। स्वास्थ्य जांच रेबिशन इंडिया इलेक्ट्रो होमियो फार्मा चंबा हिमाचल प्रदेश से आए डॉक्टर संजीव कुमार व डॉ सुरेंद्र ठाकुर ने किया।
इस बाबत डॉ टी कुमार के दिव्य क्लीनिक में आयोजित इस एक दिवसीय शिविर में लोगों को इलेक्ट्रो होम्योपैथी दवा के माध्यम से इलाज की गई। मरीजों को नि:शुल्क दवाओं का भी वितरण किया गया। इधर इलेक्ट्रो होम्योपैथी के बारे में रेबिशन इंडिया इलेक्ट्रो होम्यो फार्मा के डॉक्टर संजीव शर्मा ने कहा कि इलेक्ट्रो होम्योपैथी इलाज की एक नई विधि है। यह न केवल सस्ती है बल्कि पूर्ण रूप से सौ फीसदी सुरक्षित और इलाज में। कारगर मेडिसिन है। डॉ शर्मा ने यह भी कहा कि इलेक्ट्रो होम्योपैथी में मेडिसिनल प्लांट के अर्क का इस्तेमाल होता है। इसमें न तो किसी प्रकार का केमिकल और ना ही टॉक्सिक का इस्तेमाल किया जाता है, जिसके कारण यह मानव शरीर पर किसी भी प्रकार का दुष्प्रभाव नहीं डालता और पूर्णतया सुरक्षित है।
उन्होंने यह भी कहा कि चिकित्सा पद्धति में मुख्य रूप से तीन पद्धतियों का प्रयोग होता रहा है, इनमें आयुर्वेद एलोपैथी तथा होम्योपैथी शामिल रही है।आयुर्वेद में मरीजों का वात पित्त एवं कफ के आधार पर इलाज की जाती है वही एलोपैथिक में लक्षण व स्थिति के अनुकूल मरीजों की दवा दी जाती है जबकि होम्योपैथ की शाखा में मरीजों का इलाज सिमटम के आधार पर होता है परंतु इलेक्ट्रो होम्योपैथी एक ऐसी विधा है जिसमें मरीज का इलाज रोग नहीं बल्कि रोग के कारणों पर होता है। मरीज के टेंपरामेंट जो शरीर मे कुदरती होता है उसके आधार पर मरीज एक डायग्नोस् किया जाता है और रोग उत्तपन्न होने के कारण को खोज कर उसे के अनुरूप दवा दिया जाता है जिसके कारण रोग जड़ से खात्मा होकर मरीज को रोग मुक्त होता है। डॉ सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि कि पूरी दुनिया मे लोग एलोपैथिक इलाज के बाद होने वाले दवाओं के दुष्प्रभाव के कारण हर्बल दवाओं को ज्यादा पसंद कर रहे हैं ऐसे में इलेक्ट्रो होम्योपैथी सबसे अच्छा विकल्प है और यह पूर्ण रूप से केमिकल रहित व 100 फीसदी हर्बल प्लांट अर्क होने के कारण दुष्प्रभाव मुफ्त है। डॉक्टर शर्मा ने लोगों को इलेक्ट्रो होम्योपैथिक का इलाज लेने की अपील की है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More