गिरिडीह: रोट्रेक्ट शक्ति ने किया पौधारोपण

गिरिडीह: रोट्रेक्ट शक्ति द्वारा बेंगाबाद के मोतीलेदा में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रोट्रेक्ट के सदस्यों ने लगभग 20 फलदार और 10 छायादार पौधे लगाये।

उपस्थित क्लब के अध्यक्ष शीश काशमी व सचिव संजीव कुमार ने बताया कि हाल के दिनों में प्रदूषण में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसका खामियाजा मानव जीवन को भुगतना पड़ रहा है, ओर आगे भी भुगतना पड़ेगा। अब युवाओं को आगे आकर ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाने की जरुरत है।

[URIS id=4465]

कहा कि प्रदूषण के कहर को रोकने की जिम्मेवारी हम युवाओं को ही उठाना है। रोट्रेक्ट शक्ति जिले के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर लोगों को जागरूक करेगी।

मौके पर संजीव, पियुष, परिमल यादव, प्रंशात सहाय, रोहित राज, सद्दाम, नफीस अजहर, आशीष कुमार, दिलीप, ईमरान, सन्नोवर सहित कई सदस्य मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More