गिरिडीह: आयुर्वेद कार्यशाला का हुआ आयोजन, लोगों को दी गई स्वास्थ्य संबधी जानकारी

गिरिडीह: डब्लू. एच. ओ, आयुष मंत्रालय भारत, हलाल, जीएमपी प्रमाणित दवा कम्पनी आई एम सी के द्वारा रविवार को शहर के एक रेस्ट हाउस में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बोकारो के जाने – माने मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. पी. अग्रवाल शामिल हुए। मौके पर डॉ. अग्रवाल ने आईएमसी कम्पनी के एसोसिएट्स को हेल्थ, वेल्थ और हैप्पीनेस के गुर बताए। इस दौरान डॉ. अग्रवाल ने उपस्थित लोगों को विस्तार से जानकारियां दी।
ये रहे शामिल
कार्यशाला में कंपनी से जुड़े अशोक कुमार राय, रविकांत पाठक, महेंद्र पासवान, किशोरी शर्मा, त्रिलोकी, विवेक, प्रदीप, दिलीप समेत गिरिडीह के एसोसिएट्स मौजूद थे। इस दौरान सभी ने स्वेदशी अपनाने देश बचाने के स्लोगन को सार्थक करने की भी बात कही।


