रक्तदान महादान: दीपाली

रांची: लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्लोरियस के तत्वावधान में गढ़वा निवासी जितेंद्र सिंह व रागिनी सिंह के सालगिरह पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस बाबत रागिनी सिंह, अंकिता अग्रवाल, सुनील कुमार, अंबरीष तिवारी, पंकज कुमार व जुबैर अंसारी ने रक्तदान किया। इस मौके पर लायंस क्लब ग्लोरियस के अध्यक्ष दीपाली अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान महादान है व इससे बढ़कर पुण्य दूसरा और कुछ नही।

[URIS id=8357]

उन्होंने कहा कि हमारे क्लब के द्वारा ऐसे पुनित कार्य किये जाते रहे हैं। मौके पर जितेंद्र सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को इस महान सामाजिक कार्य को करना चाहिए। हमारे घर मे हर एक सदस्य हर तीन महीने पूरे होने पर रक्तदान करते हैं। मौके पर रेड क्रॉस के हेल्थ चेयरमैन डॉ. पातंजलि केशरी, दिल्ली से आये बैंक मैनेजर दिनेश केशरी जानवी सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:

https://samridhjharkhand.com/the-pain-of-migrating-no-medicine-no-cure

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More