सीसीएल में सफाई मित्रो के बीच स्वच्छता किट वितरित

रांची: पीएम के स्वच्छ भारत मिशन के तहत लोगों की भागीदारी को बढ़ावा देने व आमजन के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सीसीएल स्वच्छता पखवाड़ा 2019 का आयोजन किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत मंगलवार को विचार मंच में लगभग 50 सफाई मित्रों के बीच स्वच्छता किट का वितरण किया गया। मौके पर सीसीएल के अध्यक्ष- सह- प्रबंध निदेशक के तकनीकी सचिव एम वी राजिमवाले मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद थे।
यह भी पढ़ें:

https://samridhjharkhand.com/life-will-get-life-in-the-capital-again-the-last-resort-made-of-sahara

श्री राजिमवाले ने उपस्थित सफाई मित्रों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था, उसमें राजनैतिक आजादी की नहीं, बल्कि एक स्वच्छ व विकसित देश की कल्पना भी थी। श्री राजिमवाले ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिये यह हमारा दायित्व बनता है, कि जहां हम रहते हैं, कार्य करते हैं, उस जगह को साफ एवं स्वच्छ रखें व दूसरों को भी प्रोत्साहित करे। इस विशेष अवसर पर मुख्य प्रबंधक (सिविल) आरके श्रीवास्तव, मुख्य प्रबंधक (कार्मिक) के.एल. सुं‍दर, श्वेता हंसदा, प्रवीण कुमार, विकास कुमार, बसंत सहित कई लोग मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (अधिकारी स्थापना) एके सिंह व मंच संचालन निकिता भदानी ने किया।
[URIS id=9499] 
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More