जरुरतमंद को रक्त देकर जीवन देने की मुहिम

– स्कूटी से 20 दिन 20 राज्य के लक्ष्य को ले सजना- टूना पंहुची रांची
– समाज में रक्तदान की जागरुकता को ले अनूठी पहल
कामिनी चौधरी
जब हम किसी रक्तदान शिविर में अपना रक्तदान करतें हैं, तो वो बस रक्त नहीं हम किसी जरूरतमंद को जीवनदान देतें हैं, लेकिन आज भी हमारे समाज इन गहरी बातों की जागरुकता की कमी है। कई लोग इससे अनभिज्ञ हैं। इसी रक्तदान के प्रति जागरुकता को लेकर फेडरेशन ऑफ इंडिया ब्लड डोनर्स ऑर्गनाइजेशन मिशन 2020 तक एक अभियान चलाया है, जिसमें दो लड़कियों सजना और टूना का चयन किया गया है। इस अभियान का आगाज 21 अप्रैल 2019 को तिरुवनंतपुरम से हुआ है, जो 11 मई को समाप्त हो जायेगा।
Watch Video.
सजना- टूना अपनी स्कूटी से ये सफर तय कर रहीं हैं व एफआईबीडीओ द्वारा चलाये गये इस जागरुकता अभियान के तहत 20 दिन 20 राज्य मिशन 2020 का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान ये दोनों अलग- अलग शहरों में जाकर रक्तदान के प्रति लोगों को जागरुक करेंगी। ये रांची शनिवार की शाम पंहुची हैं, जहां उनका स्वागत झारखंड थैलेसीमिया फाउंडेशन के अध्यक्ष अतुल गेरा ने किया। समृद्ध झारखंड ने दोनों लड़कियों से खास बात की, पेश है उसके अंश:
सवाल: रक्तदान जागरुकता अभियान का आइडिया आपकों कैसे मिला ?
सजना: हम दोनों को राइडिंग का शौक है वहां केरल में भी एक ऑर्गनाइजेशन है तेजस, जिसमें हम वॉलिंटियर है और पिछ्ले साल हम केरल से काडुंगला गए। तब तेजस ने हमसे इस मिशन 2020 के बारे में बात की पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हूं तो मैंने लीव एप्लीकेशन फाइल की और मिशन के लिए तैयार हो गए इसमें टूना राइडिंग करती हैं।
सवाल: इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्या है ?
सजना: 2016 में तिरुवनंतपुरम में इंटरनेशनल ब्लड डोनेशन कांफ्रेंस हुई थी जहां इस मिशन 2020 के बारे में बताया गया जिसके तहत यह निश्चय किया गया कि वर्ष 2020 तक हर अस्पताल में एक ब्लड बैंक होगा जो रक्त से जुड़े जरूरतों को पूरा करेगा।
सवाल: आप दो जन हैं , कैसे लोगों को जागरुक कर रहीं हैं ?
सजना: हम इस अभियान में ऐसी जगह पर रुकते हैं जहां भीड़- भाड़ हो ज्यादा संख्या में लोग उपस्थित हों उनसे बातें करते हैं और उन्हें बताते हैं कि ब्लड डोनेशन जैसी चीज कितनी जरूरी है। कल इस सफर के दौरान हम एक ऐसी जगह पर रुके जहां लगभग डेढ़ सौ डेढ़ सौ लोग मौजूद थे वह जब हमने रक्तदान से जुड़ी बातें की तो बस एक आदमी था जो इसके बारे में जानता था और उसने रक्तदान भी किया था बाकी के लोग इस चीज के बारे में अनभिज्ञ थे।
Watch Video.


