प्रदेशभर के 44 नदी तट पर लगेंगे 8.25 पौधे: पीसीसीएफ

सीएम करेंगे 70वें वन सह नदी महोत्सव का शुभारंभ
रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास 7 जुलाई को 70वें नदी सह वन महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर जुमार नदी तट पर बोड़या के पास वृक्षारोपण कर महोत्सव का उदघाटन होगा। 6 अगस्त तक चलने वाले इस महोत्सव के दौरान झारखंड के 24 जिलों की 44 नदियों के 174 किलोमीटर तटों पर लगभग सवाल आठ लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उक्त बातें शनिवार को पीसीसीएफ डाॅ संजय कुमार ने मीडिया से कही।
पीसीसीएफ ने कहा कि विगत साल महोत्सव के दौरान 130 किलोमीटर नदी तट नौ लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था। कहा कि इसके अलावा नदियों के उद्गम स्थलों पर अगले वर्ष किए जाने वाले वृक्षारोपण के उद्देश्य से इस वर्ष 1775 हेक्टयर भूमि पर अग्रिम कार्य किया जाएगा। इसके अलावे उजड़े हुए 18 हजार हेक्टेयर वन क्षेत्र में भी इस बार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान आरसीसीएफ एपी मिश्रा, पीसीसीएफ वीके गौड़ व राजीव लोचन बख्शी भी मौजूद थे। डॉ संजय ने कहा कि जल, मृदा और वन का संरक्षण आज समय की मांग है। जल व वन के बीच अन्योनाश्रय संबंध है। भारतीय वन संर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक 2005 से 2015 के बीच 64 वर्ग किलोमीटर में जल क्षेत्र बढ़ा है। जून 2017 में 203 जल संचयन क्षेत्रों की जांच में पाया गया कि 83 में पानी का क्वालिटी पेयजल से ऊपर है। इसके अलावे बचे हुये भी मानव उपयोग के लायक है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण इस बार प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए जल शक्ति अभियान को समर्पित है।, जो राज्य के सभी प्रखंडों में चलेगा। कहा कि पूर्व में प्राकृतिक वनों पर फोकस नहीं हुआ करता था, लेकिन अब खास फोकस हो रहा है। वनोत्पाद में वृद्धि पर भी ध्यान दिया जा रहा है, क्योंकि वायुमंडल में इसका भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
[URIS id=9499]




