झुमरीतिलैया: 17 दिसम्बर को रक्त दान शिविर

झुमरीतिलैया: शहर के असनाबाद रोड स्थित मस्जिद के निकट आगामी 17 दिसबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसको लेकर आज अब्दुल कलाम सेवा समिति कार्यालय झलपो में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समिति के अध्यक्ष मो सलीम अहमद ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई बड़ा दान नहीं, रक्तदान करने वाले के सेहत पर भी कोई बुरा असर नहीं होता, बल्कि रक्तदान करने से शारीरिक तौर पर लाभ ही होता है। रक्तदान से मिलें रक्त से किसी की जिन्दगी बचाया जा सकता है। मौके पर समिति के अमजद अली, मोजीब अंसारी, जावेद दरवेश, नौशाद अख्तर, बबलू, गुड्डू, तस्व्वार अली सहित कई लोग मौजूद थे।


