उत्तर प्रदेश को 4-0 से हरा झारखंड क्वार्टर फाइनल में

रांची: हिसार हरियाणा में आयोजित 9वी हॉकी इंडिया सबजूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता 2019 में झारखंड महिला हॉकी टीम ने शनिवार को अपने अंतिम लीग मैच में उत्तर प्रदेश को 4-0 से मात देकर न सिर्फ तीसरी जीत दर्ज की, बल्कि क्वार्टर फाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली। इससे पूर्व झारखंड ने आंध्र प्रदेश को 9-0 व कुर्ग को 25-0 से रौंद डाला था। जबकि एक मैच में भारतीय खेल प्राधिकरण की टीम से 2-1 से पराजय झेलना पड़ा था। झारखंड टीम की ओर से एलिन डुंगडुंग ने 22 वें 49वें मिनट में दो गोल किए। वहीं दीपिका सोरेंग ने 52वें मिनट में व निक्की कुल्लू ने 54वें मिनट में 1-1 गोल कर टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचा दिया।

[URIS id=8357]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More