गायक की जीत पर स्वागत जुलूस

कोडरमा: जिनवाणी चैनल में हुई अंर्तराष्ट्रीय भजन प्रतियोगिता में कोडरमा के गायक नवीन जैन पांड्या द्वारा दूसरा स्थान हासिल करने के उल्लास में जैन समाज द्वारा स्वागत जुलूस निकालकर उनका अभिनंदन किया गया। कोडरमा स्टेशन पर जैन समाज के ललित सेठी ने सैंकड़ों लोगों के साथ उनकी आगवानी की।
इस बाबत सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में अजमेर सियालदह ट्रेन से उतारने के बाद नवीन जैन को एक जुलूस के साथ स्टेशन रोड होते हुए जैन मंदिर लाया गया। जैन समाज के मंत्री ललित सेठी ने कहा कि नवीन ने कोडरमा जैन समाज का नाम पूरे भारत में रोशन किया है, इसलिए वे बधाई के पात्र हैं उनकी मां उषा पांड्या व पिता धनेंद्र पांड्या भी बधाई के पात्र हैं।
गौरतलब है कि भारत में एक भजन संध्या कार्यक्रम आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से श्री सुर विद्या कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के आगरा में आहूत किया था। इसमें देशभर के लगभग 5 हजार प्रतियोगियों ने भाग लिया था। 25 सितंबर को फाइनल राउंड हेतु 5 प्रतियोगी का चयन किया गया, जिनका सेमीफाइनल 19 अक्टूबर को आगरा व फिर फाइनल राउंड का प्रोग्राम हुआ। इसमें झुमरीतिलैया के नवीन जैन पांड्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। बधाई देनेवालों में जैन समाज के कई लोग शामिल हैं।




