नेहा धूपिया फिर बनने वाली हैं मां, फैमिली पिक से किया खुलासा

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया व उनके पति अंगद बेदी दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। नेहा धूपिया व अंगद बेदी ने सोमवार को एक खूबरसूरत फैमिली फोटो के जरिए यह खुलासा किया कि वे दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं।
नेहा धूपिया द्वारा अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर की गयी इस तसवीर में वे, उनके पति उनकी बेटी एक साथ खास अंदाज में दिख रहे हैं। साथ ही दिख रहा है अभिनेत्री का बेबी बंप।
View this post on Instagram
नेहा धूपिया ने इससे पहले 2018 में एक बेटी को जन्म दिया था। नेहा धूपिया ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर लिखा कि उन्हें दो दिन लगे एक कैप्शन चुन कर आने में…और जो सबसे अच्छा हम सोच सकते थे, वह था धन्यवाद भगवान।
वहीं, अंगद बेदी ने लिखा: नया होम प्रोडक्शन जल्द ाआएगा, वाहे गुरु मेहर करे। मालूम हो कि इस दंपती की बेटी का नाम भी मेहर है।
View this post on Instagram
40 वर्षीया नेहा धूपिया की शादी 10 मई 2018 को अंगद बेदी से हुई थी और उसी साल उन्हें एक बेटी हुई थी। नेहा व अंगद की इस घोषणा पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, फिल्म निर्माता फराह खान, अमिताभ बच्चन की नतिनी नाव्या नवेली सहित कई हस्तियों ने इस दंपती को बधाई दी।




