कोकोनट थिएटर नई प्रस्तुति चाय-वाई एंड रंगमंच 2020 लेकर आया सामने

विश्वव्यापी कोरोना महमारी और लाॅकडाउन के बीच कोकोनट थिएटर एक नई प्रस्तुति लेकर सामने आया है. इसे चाय-वाई एंड रंगमंच – 2020 नाम दिया गया है. फेसबुक पेज पर इसके तहत शाम छह बजे भारत एवं अन्य देशों के थिएटर एक्सपर्ट के साथ आनलाइन सेशल आयोजित किया जाता है.

इसमें दिग्गज अभिनेता, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नाटककार व निदेशक, मेकअप विशेषज्ञ, संगीतकार, डिजाइनर, कोरियोग्राफर, तकनीशियन अपने सुनहरे अनुभवों को साझा करते हैं.

इससे उनके व्यक्तिगत जीवन से प्रेरणा लेकर इच्छुक छात्र, रंगमंच कलाकार, लेखक, निदेशक, संगीतकार, कोरियोग्राफर आगे बढ सकें. कोविड19 के कारण लगे लाकडाउन से दुनिया भर में थिएटर उद्योग को काफी नुकसान पहुंचा है. ऐसे में कोकोनट थिएटर ने अपने आनलाइन सेशन के माध्यम से एक उत्कृष्ट मानदंड स्थापित किया है. उदाहरण के लिए कैलिफोर्निया, यूएसए के एक सज्जन इस लाइव सेशन को देखने के लिए रोजाना सुबह पांच बजे उठते हैं.

इसमें अबतक पद्श्री और संगीत नाटक अकादमी से पुरस्कृत श्रीमती रीता गांगुली, बंसी कौल, मनोज जोशी, नीलम मानसिंह, सतीश अलेकर, दादी पुदुमजी, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार विजेता श्रीमती डाॅली अहलूवालिया, प्रो अशोक भगत, सुरेश शर्मा, अमोद भट्ट, अंजना पुरी, संजय उपाध्याय, रोहिणी हट्टंगडी, नादिरा बब्बर, हिमानी शिवपुरी से अबतक अपने सेशन किए हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More