सैफ अली खान व करीना कपूर ने अपने दूसरे बच्चे का नाम रखा जहांगीर, ट्विटर पर बवाल

मुंबई : अभिनेता सैफ अली खान व उनकी पत्नी अभिनेत्री करीना कपूर ने अपने दूसरे बच्चे का नाम जहांगीर रखा है। इससे पहले सैफ अली खान व करीना कपूर ने अपने पहले बच्चे का नाम तैमूर रखा था। बच्चे का नाम जहांगीर रखे जाने के बाद सोशल मीडिया पर सैफ अली खान व करीना कपूर को ट्रोल किया जा रहा है।
#Jeh for #Jehangir ! #KareenaKapoorKhan reveals that her son’s name is #Jehangir
Courtesy: Bollywood Hungama #pregnancybible#SaifAliKhan #Taimur pic.twitter.com/ADr47pgihN
— Shweta Rashmi (@shwetarashmi67) August 9, 2021
राजुल नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि सैफ अली खान व करीना कपूर ने अपने पहले बच्चे का नाम मुगल शासक के नाम पर तैमूर व जहांगीर रखा, इसके बाद वे अगले बच्चे का नाम क्या रखेंगे।
करीना कपूर इस साल 21 फरवरी को दूसरी बार मां बनी हैं और अक्टूबर 2000 उन्होंने खुद के प्रेग्नेंट होने का ऐलान किया था।
Looks like #KareenaKapoorKhan and #SaifAliKhan will form the Team of the Mughal Ruler,
First #taimur and now #Jehangir.
Who will be next …..😲😛 pic.twitter.com/hIUH9Ac3ba— Rajul (@Rajul09014971) August 10, 2021
करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर ने कहा था कि करीना के छोटे बेटे का नाम जेह है। लेकिन, इन दिनों करीबा कपूर अपनी किताब प्रेग्नेंट बाइबल को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि करीना कपूर ने अपनी किताब में अपने दूसरे बेटे के नाम का खुलासा किया और उसका नाम जहांगीर है।
जब करीना कपूर व सैफ ने आक्रमणकारी तुर्की सम्राट तैमूर के नाम पर अपने बेटे नाम तैमूर रखा था, तब भी इस दंपती को खूब ट्रोल किया गया था। तैमूर एक ऐसा क्रूर शासक था जो लूट, व्यभिचार, हत्या, महिलाओं पर जुल्म ढाने के लिए चर्चित था।




