शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

मुंबई : अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की मुंबई इकाई ने रविवार को लंब पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। आर्यन खान एवं उनके दोस्तों को एनसीबी ने शनिवार की रात मुंबई में समुद्र में एक क्रूज पर रेव पार्टी करते हुए हिरासत में लिया था। कुल 8 लोगों को हिरासत में लिया गया था, जिसमें तीन महिलाएं हैं।
हिरासत में लिए गए आठ में तीन लोगों को एनसीबी की टीम मेडिकल टेस्ट के लिए ले गी। इसमें शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, अरबाज सेठ मर्चेंट और मुनमुन धमीचा शामिल हैं।
Maharashtra: Aryan Khan, Arbaz Seth Merchant and Munmun Dhamecha, who were detained in connection with the raid at a party at a cruise off the Mumbai coast, were taken out of the NCB office for medical examination pic.twitter.com/6goZ9aIOZE
— ANI (@ANI) October 3, 2021
#WATCH | Mumbai: Three of the eight detained persons, in connection with the raid at a party at a cruise off the Mumbai coast, were being taken for the medical test by NCB pic.twitter.com/JVAYF6fMb5
— ANI (@ANI) October 3, 2021
इसके बाद एनसीबी की टीम शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान सहित सभी लोगों से लगातार पूछताछ कर रही थी। एनसीबी ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के फोन को जब्त कर लिया था।
इस हाइप्रोफाइल गिरफ्तारी को लेकर एनसीबी के प्रमुख एसएन प्रधान ने कहा है, हम पिछले कुछ दिनों से इनपुट इकट्ठा कर रहे थे और जब यह इनपुट में यह जानकारी मिली कि पार्टी में उपयोग के लिए चरस, एमडीएम जैसी चीजों को ले जाया जा रहा है, तब यह कार्रवाई की गयी।
We were gathering inputs and took the action when inputs suggested that drugs like charas & MDM were carried for consumption at the party: NCB chief SN Pradhan on the seizure of drugs from a party at a cruise off Mumbai coast yesterday pic.twitter.com/ItJ5kiLacF
— ANI (@ANI) October 3, 2021




