#MissUniverse2019 दक्षिण अफ्रीका की जोनीबिनी बनीं मिस यूनिवर्स 2019, दिया दमदार भाषण

 

वर्ष 2019 का मिस यूनिवर्स दक्षिण अफ्रीकी सुंदरी जोजीबिनी तुंजी को चुना गया है. जोजीबिनी को विजेता चुने जाने के बाद फिलिपिंस की सुंदरी ने उन्हें ताज पहनाया, जो पिछली बार मिस यूनिवर्स चुनी गयी थीं. जोजीबिनी साउथ अफ्रीका की तीसरी सुंदरी हैं, जिन्होंने यह प्रतियोगिता जीती है, वहीं 2011 के बाद यह ताज पहनने वाली पहली ब्लैक लड़की हैं.

जोजीबिनी ने इस दौरान शानदार स्पीच दिया. उन्होंने कहा कि मैं एक ऐसी दुनिया में पली-बढीं हूं जहां मेरे जैसी दिखने वाली लड़की या मेरे जैसे बालों वाली लड़की को सुंदर नहीं माना जाता है. मैं सोचती हूं कि ऐसा सोचना आज से थम जाए.

जोजीबिनी तुंजी पिछले साल मिस साउथ अफ्रीका चुनी गयी थी. जोजीबिनी तुंजी के साथ 20 सुंदरियां सेमिफाइनल में पहुंची थीं, जिसमें भारत की वर्तिका सिंह भी शामिल थीं. हालांकि वे टाॅप 10 में जगह बनाने में विफल रहीं और प्रतियोगिता से बाहर हो गयीं.

साल 2018 की मिस यूनिवर्स कैटोरीना ग्रे ने विनर एवं रनर अप के नामों का एलान किया. इस 68वें मि स यूनिवर्स प्रतियोगिता में पुएर्टाे रिको की मैडिसन एंडरसन दूसरे स्थान पर रहीं.इस प्रतिस्पद्र्धा में मेक्सिको की सोफिया अरागोन तीन स्थान पर रहीं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More